
शासन के निर्देशानुसार “नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस” पर ब्लैक आउट मॉकड्रिल को आयोजित करने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन नवीन कलेक्ट्रेट सभागार, झाँसी में किया गया था ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” में सहयोग प्रदान करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे, उन्होंने कहा था कि कि 23 जनवरी 2026 को “ब्लैक आउट मॉकड्रिल शाम 6 बजे से 6 बजकर 10 मिनट” के बीच पुलिस लाइन झाँसी में आयोजित किया जायेगा।
इस हेतु 23 जनवरी को सायं 6 बजे से सायं 6 बजकर 10 मिनट तक पुलिस लाइन झाँसी के आसपास के क्षेत्र के समस्त औद्यागिक प्रतिष्ठान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, चौराहों, सड़कों, प्रत्येक घरों एवं वाहनों आदि की समस्त प्रकार की लाइट/रोशनी प्रतिबंधित रहेगी तथा वाहनों एवं जनमानस आदि का भी आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा पुलिस लाइन झाँसी के आस-पास के क्षेत्र में निवासरत समस्त सम्मानित जनमानस से अपील की गयी कि “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु अनिवार्य रूप से अपना सहयोग प्रदान करें।
