
थाना सीपरी बाजार पुलिस ने कल रात को हुए खूनी संघर्ष में हुई हत्या के एक मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल तिराहे के पास कल देर रात आधा दर्जन लोगों ने चाचा भतीजे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें भतीजे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू करते हुए मृतक की पत्नी की तहरीर पर शिवानी होटल के मालिक सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी । पुलिस ने दोनों आरोपियों को भोजला मंडी चौकी क्षेत्र स्थित बूढ़ा पुल हाईवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद यादव (34 वर्ष) (शिवानी होटल मालिक), निवासी मिशन कंपाउंड, सीपरी बाजार, झाँसी तथा शेर सिंह (43 वर्ष), मूल निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश), हाल निवासी पाल कॉलोनी, सीपरी बाजार, झाँसी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, थाना सीपरी बाजार
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी ग्वालियर रोड
कांस्टेबल विनोद कुमार मिश्रा
कांस्टेबल सतीश चन्द्र तिवारी
कांस्टेबल सिन्टू कुमार
रि.कां. योगेन्द्र
