
उच्च अनुरक्षण प्रौद्योगिकी केंद्र (कैमटेक), ग्वालियर में पांच दिवसीय 142वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम (Management Development Programme) का सफल आयोजन किया गया। मुख्य कार्यकारी निदेशक(PED)/कैमटेक- नरेश कुमार, निदेशक/यांत्रिकी/कैमटेक- बृज मोहन एवं सहायक उप महाप्रबंधक,उत्तर मध्य रेलवे सुनील कुमार गुप्त के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के प्रबंधकीय एवं व्यावसायिक कौशल के विकास के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किए गए । यथार्थ पाण्डेय, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी द्वारा राजभाषा , अमित आनंद, Dy CTM/TDL द्वारा Commercial Management, बालचन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ अनुदेशक CAMTECH द्वारा Electrical Safety & Energy Conservation, मन्नू प्रकाश दुबे, GM/ DFCCIL द्वारा Stress Management, उज्ज्वल आनंद, Dy. CPO/Const/ECR, Patna द्वारा Conduct Rule & Happiness, डॉ. एस. के. हंडू, CHD/HQ/प्रयागराज द्वारा Health Management, अभिषेक श्रीवास्तव, AMM/Jhansi द्वारा Tender & Contract, सत्य साधन सिंह, Sr. DFM/Jhansi द्वारा Financial Management, अरविंद चतुर्वेदी, वरिष्ठ अनुदेशक CAMTECH द्वारा Electrical Protection System एवं अतुल कुमार मिश्रा, Dy. GM/ G/NCR/ द्वारा Digitalization विषय पर भावपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया गया ।
पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान “पर्यावरण प्रदूषण, समस्या एवं समाधान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को ग्वालियर के स्थानीय पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अपने अनुभव एवं सीख को साझा किया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को प्रबंधकीय दक्षताओं के विकास, नई कार्यशैली को समझने तथा अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया एवं अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने तथा सकारात्मक नेतृत्व, टीम भावना, अनुशासन एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि नंदीश शुक्ला, ADRM/OP/JHS द्वारा निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार भी नगद पुरस्कार राशि के साथ प्रदान किए गए एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र तथा प्रशिक्षण की स्मृति के रूप में समूह फोटोग्राफ भेंट किया गया।
142वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर मध्य रेलवे में मानव संसाधन के निरंतर विकास, क्षमता निर्माण एवं प्रबंधकीय दक्षताओं को सुदृढ़ करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मंडल तथा झाँसी एवं सिथौली कारखानों से आए पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
142वां प्रबंधन विकास कार्यक्रम अरविंद कुमार नौटियल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मार्गदर्शन में तथा अतुल कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक (सा.) एवं सुनील कुमार गुप्त, सहायक उप महाप्रबंधक, प्रयागराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक मनदीप कुमार, कार्य अध्ययन निरीक्षक मिथलेश कुमार, दिवाकर गुप्ता, कुमार गौरव, विशाल कुमार एवं राम प्रकाश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
