
झाँसी के सेमरी टोल प्लाजा पर अनियंत्रित डंपर ने दो कारों को टक्कर मारते हुए, टोल कर्मी को किया घायल, पूरी घटना का सी सी फुटेज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया l
घटना का वीडियो कल दोपहर का है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि टोल प्लाजा पर अपनी बारी का इंतजार करती दो कार दिखाई दे रहीं हैं, तभी तकनीकी समस्या के चलते टोल कर्मी आकर चेक कर रहा होता है, इसी बीच अनियंत्रित डंपर आता हुआ दिखाई देता है जो टोल पर रुकने की बजाय दोनों कारों को टक्कर मारता हुआ आगे निकलता है, जिसकी वजह से टोल कर्मी उछल कर कार पर गिर जाता है, इस घटना का सी सी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, घटना कल दोपहर की है, घायल टोल कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है l घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है l
