
झाँसी में कल रात सीपरी बाजार थाना क्षेत्र भोजला मंडी के अंदर उस समय दहशत फैल गई जब कुछ युवकों ने मौज मस्ती करते वक़्त अचनाक हवा में फायरिंग कर दी, फायरिंग की आवाज सुनकर आस पास के लोग डर कर दुकानों के अंदर छिप गए, मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दो युवक मौका पाकर भाग निकले ।
सी ओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला मंडी के अंदर पर 22 और 23 जनवरी की मध्य रात्रि में कुछ युवक मौज मस्ती कर रहे थे, मस्ती में ही युवकों द्वारा हवाई फायरिंग कर दी गई जिससे डर कर आसपास के व्यापारी और मजदूर दुकानों के अंदर बंद हो गए। इस घटना के बारे में एक मुखबिर ने थाना पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर्ष फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले माधव अग्रवाल पुत्र अमित अग्रवाल निवासी थाना नवाबाद, हर्ष गोस्वामी पुत्र जितेन्द्र गोस्वामी निवासी टकसाल मानिक चौक थाना कोतवाली, अंशुल गुप्ता पुत्र स्व. अशोक गुप्ता निवासी बड़ा बाजार थाना कोतवाली, अमन सोनी पुत्र सन्तोष सोनी निवासी गंधीगर का टापरा थाना कोतवाली और शोएब खान पुत्र अय्युब खान निवासी गोसाईपुरा मानिक चौक थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपी मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने पाँचों युवकों को गिरफ्तार कर इनके पास से एक फॉर्च्यूनर, एक क्रेटा व एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की, इसके इलावा एक पिस्टल 32 बोर लाइसेंसी ,चार मैगजीन 32 बोर, 45 जिंदा कारतूस 32 बोर, 3 खोखा कारतूस 32 बोर और 33700 नकद भी बरामद किए । इस कार्रवाई के दौरान गर्भ जैन निवासी मिनर्वा थाना कोतवाली और अदनान निवासी मानिक चौक थाना कोतवाली मौके से फरार हो गए, थाना सीपरी बाजार में इन सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
