
उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने झाँसी के बीकेडी व जीआईसी स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा 25,26 एंव 27 अप्रैल 2026 को प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10:00 से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3.00 बजे से 5.00 तक होगी ।
परीक्षा सुचारू और पारदर्शी हो इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से बोर्ड द्वारा सीधी नजर रखी जा रही है, इसके साथ ही फ्रिक्सिंग और चैकिंग को भी बोर्ड द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है। तीन दिवसीय परीक्षा में लगभग 11424 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
