
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने में उपस्थित नव मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई और सभी से अपील करते हुए कहा कि स्वयं मतदान करें और अन्य लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें क्योंकि मजबूत राष्ट्र और स्वस्थ समाज व विकास की पहली कड़ी है मतदाता, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत में हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। उन्होंने बताया कि ‘भारत निर्वाचन आयोग’ का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था और भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग का गठन जरूरी था इसलिए 25 जनवरी 1950 को ‘भारत निर्वाचन आयोग’ गठन हुआ। भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ’25 जनवरी’ को ही ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी और 2011 से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि किसी विकसित और मजबूत राष्ट्र एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला मतदाता होते हैं। गौरवशाली राष्ट्र वही होता है जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नैतिक कर्तव्य समझते हैं। मतदान सबसे बड़ा दान होता है। यही लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा का द्योतक है। इस अवसर पर उन्होंने पहली बार मतदाता बने मतदाताओं को वोटर कार्ड भेंट कर अपील करते हुए कहा कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अन्य लोगों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिला अधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि ” माई इंडिया-माई वोट” थीम पर आयोजित आज का राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना है तो मतदान अवश्य करें। हमारा लोकतंत्र बेहद मजबूत है जिसका अनुश्रवण अन्य देश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि लोकतंत्र मजबूत हो तो वोटिंग प्रतिशत हमें और बढ़ाना होगा साथ ही लोगों को भी मोटिवेट करना होगा कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान में किसी भी प्रकार का संशय ना करें घर से मतदान हेतु अवश्य निकले।
25 जनवरी 2026 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एस0आइ0आर0 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रचार सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अतुल दीक्षित सहित प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अच्छा काम करने पर बीएलओ आकाश पांडेय, सुश्री नेहा पाटकर, श्रीमती दीपा शर्मा, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सुधांशु शर्मा, नीरज आर्या एवं सुपरवाइजर सुश्री ऋचा सोनी, मनोज अग्रवाल, कुणाल साहू, अमित खरे, देवेंद्र सागर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला निर्वाचन कार्यालय के अर्पित कुमार, हेमंत कुमार पाल एवं ईआरओ के अधिकारी,कर्मचारी नसीम अख्तर एनटी, राहुल अग्रवाल, दिलीप सिंह कुशवाहा को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की भाषण प्रतियोगिता, निबंध, स्लोगन,पोस्टर, रंगोली व गीत आदि प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने दीनदयाल सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं सहयोगी शिक्षिका सहित नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं एवं सरस्वती वंदना में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किये जिसमें सुश्री आयशा बानो,सुश्री जैनब इस्लाम, कृष्ण कपूर,मो0 अरबाज, प्रिंस, आदित्य साहू शामिल रहे, उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता मनमोहन गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता एवं वसिउल्लाह खान को शॉल पहनकर उनका सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम से पूर्व अपर जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता संबंधित चित्रकला प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। नगर के होनहार चित्रकार अर्शप्रीत द्वारा बनाए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रों को देखा और प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती आसमां खान ने किया।
कार्यक्रम से पूर्व महारानी लक्ष्मीबाई दुर्ग के मुख्य द्वार के छात्र छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में उपस्थित प्रतिभाग कर रहे छात्र छात्राओं ने जनमानस को वोट डालने की अपील की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविंद कुमार,एडीएम न्याय ए के गौड़, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, तहसीलदार सदर विवेक कुमार,सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, प्रभारी डीआईओएस रजनेश, वरिष्ठ सहायक आर के पाल, अमरप्रीत सिंह अनुदेशक आईटीआई सहित एनसीसी कैडेट, लेखपाल, छात्र-छात्राओं सहित कार्यक्रम में आए विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापिकाओं सहित तहसील एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी व अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
