
झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, युवक के चाचा सतीश ने बताया कि उनका भतीजा अंशुल राजपूत उम्र 24 वर्ष पुत्र महेश राजपूत खेत में पानी देने गया था, उसी वक्त किसी ने उसे गोली मार दी, मौके पर पहुंचे सतीश ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया । मृतक के चाचा ने रघुवीर नाम के व्यक्ति पर पुरानी रंजिश और मुकदमे के चलते दबाव बनाने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि एक केस में अंशुल की गवाही होनी थी, मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
एसएसपी बी बी जी टी एस मूर्ति ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रक्सा थाना क्षेत्र में एक खेत में शव मिला है, जिस पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, गोली लगने वाले युवक का नाम अंशुल राजपूत उम्र 24 वर्ष पुत्र महेश राजपूत को एक गोली लगी है, जब उसको अस्पताल भेजा गया उसकी मृत्यु हो चुकी थी, परिवार वालों की तहरीर पर 3 नामजद को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
