
झाँसी विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में एक भवन को सील कर दिया। यह कार्यवाही स्वीकृत मानचित्र के विपरीत एवं अतिरिक्त निर्माण किए जाने के मामले में की गई।
प्राधिकरण के अनुसार, खंडेराव गेट, बाहर जीवन शाह तिराहा स्थित निर्माण स्थल पर आविद एवं सागित द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मामले में नियमानुसार पूर्व में सीलिंग आदेश जारी किए गए थे।
उक्त आदेशों के अनुपालन में झाँसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित निर्माण को सील कर दिया। कार्यवाही प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में हुई l
इस दौरान झाँसी विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा प्रवर्तन दल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
