
थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरामदगी में चार मोटरसाइकिलें ऐसी मिली हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि चार अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस गहन जांच कर रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। पूछताछ में पता चला है कि वे ड्राई नशा करने के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे और बाइक बेचकर नशे का सामान खरीदते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान केपी सिंह लोधी और अमित लोधी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और झाँसी सहित आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि माटरसाइकिलों को चोरी करके अपने साथी शिवम गौड़ निवासी मध्य प्रदेश को देते थे। प्रत्येक मोटरसाइकिल के एवज में दोनों आरोपियों को पांच-पांच हजार रुपये मिलते थे, जबकि शिवम आगे इन मोटरसाइकिलों को अपने स्तर से बेचने का काम करता था। शिवम को वांछित घोषित किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
