
झाँसी में लोगों की सुविधा के लिये बना सीपरी बाजार पुल इन दिनों हादसों का ब्लैक स्पाॅट बनता जा रहा है। पुल के दोनों तरफ सी सी डिवाइडर बढ़ाये गये हैं, जिससे लोग सड़क पार करते समय शाॅर्ट कट ना अपनायें, डिवाइडर लगाने के बाद उनको ना तो पेन्ट किया गया है और ना ही डिवाइडर शुरू होने का कोई चिन्ह लगाया गया है जिसकी वजह से आए दिन पुल से दोनों तरफ उतरते वक्त एक्सीडेन्ट हो रहे हैं।
लोगों को भी नहीं है अपनी जान की परवाह
दो पहिया वाहन सड़क पार करते समय थोड़ा समय बचाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालकर राॅन्ग साइड से पुल पर आकर निकल रहे हैं और चार पहिया वाहन को रात के वक्त डिवाइडर नजर नहीं आ रहा है, जिससे एक्सीडेन्ट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन यातायात एवं संबंधित विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
