
मानव विकास संस्थान एवं सनशाइन क्लब झाँसी के तत्वावधान में विनोद अग्रवाल यूको की अध्यक्षता राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व पूर्व अध्यक्ष सुनील सक्सेना के संयोजन में आज झाँसी दिवस पर किले द्वार पर वीरांगनाओं ने रानी लक्ष्मीबा का अभिनव अभिनय प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जामय कर दिया।
आरम्भ में प्रबन्धक अभय अग्रवाल के निर्देशन में जवाहर पब्लिक स्कूल की बालिकाओं , प्रिंसिपल पूजा मल्होत्रा के निर्देशन में गोयनका पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने वीरांगना रानी झांसी के परिवेश में अपनी दस्तक दी तदोपरान्त आर्य कन्या महाविद्यालय की एन सी सी इंचार्ज शारदा सिंह के दिशा निर्देशन में एन सी सी कैडेट्स वैष्णवी राजपूत , चाहत वंशकार , हर्षिता कुशवाहा , सपना , काजल राजपूत , समीक्षा अहिरवार , नन्दनी ने रानी को नमन करते हुए उनके सम्मान में नारे लगाये।
इस अवसर पर प्राचार्या पूजा गुप्ता, अभय अग्रवाल, प्रो. ज्योति वर्मा, सुनील सक्सेना , कमल निगम एड, अनिल कुमार नायक, कुलदीप पाल, अंशिका , मिस ज्योति, प्रियांशु , पूजा ठाकुर, हंसा गुप्ता आदि ने सक्रिय सहयोग किया। झाँसी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का संचालन मानव विकास संस्थान कोर कमेटी के चेयरमैन डॉ ध्रुव सिंह यादव ने किया व सभी के प्रति आभार सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।
