
झाँसी मंडल में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर की पूर्व संध्या पर झाँसी मंडल में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे रंग की आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी एवं अन्य रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त झाँसी मंडल कार्यालय को भी विशेष रोशनी से सजाया गया है, जिसमें देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना झलकती है।
झाँसी मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस के इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया जा रहा है।
