
झाँसी में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने जनपदवासियों को सूचित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देशानुसार जिले में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति पूर्ण करने तथा आपूर्ति में जनसामान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो जिला झाँसी के जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक हेल्पडेस्क व कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है।
उन्होंने बताया कि आमजनमानस कंट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर 6387081399 पर सम्पर्क कर पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सिलेण्डर आपूर्ति सम्बन्धी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोम रूम में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण हेतु पूर्ति लिपिक, पूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तैनाती की गयी है, जिनके द्वारा प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा।
