
फिल्मी स्टाइल में पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर महिला ऑटो चालक की हत्या कर भागने वाले 25 हजार के इनामी हत्यारे को आधी रात थाना नवाबाद व थाना बरूआ सागर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नवाबाद क्षेत्र में करगुवां जी को जाने वाले कच्चे मार्ग पर मुकेश झा पुत्र भगवत प्रसाद निवासी 122ए इसाईटोला नगरा थाना प्रेमनगर झाँसी को पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया ।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि महिला हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकेश झा के भगवन्तपुरा रोड पर करगुवाँ जी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, आरोपी के दिखने पर पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगी, इससे वह घायल हो गया। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्यार में धोखा मिलने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही अमल में ला रही है।

पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त मुकेश झा के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
