
झाँसी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के चलते थाना सीपरी बाजार एवं ANTF टीम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्नाव बालाजी रोड स्थित नहर पुलिया के पास, चौकी क्षेत्र भोजला मंडी, थाना सीपरी बाजार, झाँसी से 67 किलोग्राम 610 ग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया ।
सी ओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि थाना सीपरी बाजार एवं ANTF टीम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्नाव बालाजी रोड स्थित नहर पुलिया के पास, चौकी क्षेत्र भोजला मंडी, थाना सीपरी बाजार, झाँसी से गांजा तस्कर सुनील कुमार पुत्र लायकराम, उम्र लगभग 43 वर्ष, हाल निवासी शिव कॉलोनी, पिंटो पार्क, मुरार, थाना गोले का मंदिर, ग्वालियर, मूल निवासी ग्राम व थाना मौ. जिला भिण्ड (म.प्र.) को उड़ीसा/आंध्रप्रदेश से आ रहे ट्रक संख्या MP-09-HH-6427 से 67 किलोग्राम 610 ग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया ।
-गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, थाना सीपरी बाजार झाँसी, उ. नि. दिलीप कुमार पाण्डेय (चौकी प्रभारी ग्वालियर रोड), थाना सीपरी बाजार झाँसी, उ. नि. चन्दन पाण्डेय थाना एएनटीएफ झांसी, उ. नि. विनोद कुमार थाना एएनटीएफ झासी, उ०नि० नीरज कुमार थाना सीपरी बाजार झाँसी, हे. का. रामनरेश सिंह, थाना एएनटीएफ, झाँसी, हे. का. संजय सिंह राजावत थाना एएनटीएफ झांसी, का. प्रदीप कुमार थाना एएनटीएफ झांसी, का. गजेन्द्र सिंह थाना एएनटीएफ झांसी, विमल कुमार थाना एएनटीएफ झाँसी, का. अनिल कुमार, थाना सीपरी बाजार।
