
थाना नवाबाद अंतर्गत मंडी सचिव के आवास के पास दो दिन पहले पीआरडी सिपाही से मारपीट कर घटना का वीडियो वायरल कर हनक दिखाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l
आवेदक पीआरडी दयाशंकर वर्मा पुत्र नारायन सिंह निवासी ग्राम अमरा थाना मोठ जिला झाँसी हाल तैनाती मण्डी सचिव के आवास पर गल्ला मण्डी के पास झाँसी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि 4 युवकों द्वारा अपने साथियों के साथ प्रार्थी को गाली गलौज कर मारपीट की व अपने उधार के रूपयों पर ब्याज की वसूली करने के लिये प्रार्थी की वर्दी की जेब फाड़कर 1700/- रूपये लूट लिए साथ ही पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाई l
थाना नवाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों प्रशान्त वर्मा उर्फ गोलू पुत्र रमेश निवासी कुरयाना मोहल्ला तालपुरा उम्र करीब 28 वर्ष, मोहित अमरया पुत्र कमलेश अमरया निवासी सागर गेट अन्दर पानी की टंकी के पास उम्र करीब 34 वर्ष, अमित वर्मा पुत्र छोटे लाल वर्मा निवासी सागर गेट अन्दर पानी की टंकी के पास उम्र करीब 31 वर्ष एवं रिषभ वर्मा पुत्र रमेश कुमार निवासी कुरयाना मोहल्ला तालपुरा उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से लूट किये गये 1700/- रूपये भी बरामद किये गये, चारों आरोपी कान पकड़कर माफ़ी मांगते नजर आए l
