
अत्याधिक ठंड के चलते ग्राम पंचायत परसा में थाना प्रभारी टहरौली मुकेश कुमार के साथ प्रधान पुष्पेन्द्र सागर द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गरीब,असहाय और बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र सागर ने कहा कि ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी गरीब और असहाय वर्ग को होती है, ऐसे में सभी का य़ह कर्तव्य है कि इन लोगों को सहायता प्रदान करें। ग्राम पंचायत हमेशा जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
इस अवसर पर पंचायत के सदस्य, ग्रामवासी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया।
