
झाँसी में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने 50 करोड़ रुपये की सीयूसीईटी स्कॉलरशिप 2026–27 के शुभारंभ की घोषणा की। यह घोषणा झाँसी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, जिसमें यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने बताया कि सीयूसीईटी स्कॉलरशिप योजना पहले ही अपने शुरुआती सत्र में बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। इसके माध्यम से 2000 से अधिक छात्र करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर उच्च शिक्षा की ओर सशक्त कदम बढ़ा चुके हैं।
ग्लोबल एक्सपोज़र और इंटरनेशनल कोलैबोरेशनः छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोज़र देने के लिए सीयू यूपी ने दुनिया की टॉप रैंक्ड यूनिवर्सिटीज़ के साथ कई एमओयू साइन किए हैं, जिससे इंटरनेशनल इंटर्नशिप, स्टूडेंट एक्सचेंज और जॉइंट रिसर्च के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इसके साथ ही गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम सहित 23 टॉप ग्लोबल कंपनियों के साथ किए गए एमओयू ने शिक्षा को रीयल-वर्ल्ड इंडस्ट्री डिमांड से जोड़ दिया है। यह पहल न केवल छात्रों की एम्प्लॉयबिलिटी बढ़ाती है, बल्कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट के साथ प्रदेश के युवाओं को एआई-आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है।
40 ग्रेजुएट, 16 पोस्ट ग्रेजुएट और 12 लैटरल एंट्री सहित कुल 68 इंडस्ट्री-अलाइन्ड, टेक-ओरिएंटेड कोर्सेज के साथ छात्रों को मिलेगा ग्लोबल करियर का मजबूत प्लेटफॉर्मः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए उच्च शिक्षा को नई दिशा देते हुए कुल 68 अत्याधुनिक, एआई-सपोर्टेड और इंडस्ट्री-अलाइन्ड अकादमिक प्रोग्राम्स की लॉन्चिंग की है। इस विस्तृत शैक्षणिक पहल में 40 अंडरग्रेजुएट, 16 पोस्टग्रेजुएट और 12 लैटरल एंट्री प्रोग्राम्स शामिल हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रियल-टाइम इंडस्ट्री डिमांड के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें फ्यूचर-रेडी स्किल्स, प्रैक्टिकल एक्सपोज़र और ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी से लैस कर एक सशक्त करियर की ओर अग्रसर करना है।
इस अवसर पर डॉ. शुभेंदु चक्रवर्ती, असिस्टेंट डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) एवं एसोसिएट प्रोफेसर ने सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च करते हुए बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश प्रदान करती है।
