
झाँसी में भी एक ऐसा सक्रिय गिरोह सामने आया है जो दिव्यांग बच्चों को ट्रेनिंग देकर भीख मंगवाता हैl दिव्यांग बच्चों द्वारा लोगों के पैरों में गिरकर भीख मांगी जा रही थी l
समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने भीख मांगने वाले बच्चों से जब जानकारी ली तब इस गिरोह का खुलासा हुआ, समाजसेवी संस्था द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ निवासी उपेंद्र बबेले ने नवाबाद थाना में दी गई तहरीर देते हुए बताया कि वह एक समाजसेवी संस्था चलाता है, संस्था के लोगों को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि झाॅंसी में एक गिरोह सक्रिय है जो दिव्यांग बच्चों से भीख मंगवाने का कार्य कर रहा है। इस गिरोह को पकड़ने के लिए उनकी संस्था की टीम क्राफ्ट मेला मैदान में झाँसी उत्सव में पहुंची। जहां छोट-छोटे नाबालिग दिव्यांग बच्चे लोगों के पैरों में गिरकर भीख मांग रहे थे। उनकी वीडियो ग्राफी करने पर एक युवक पुलिस की वर्दी में आया ओर खुद को पुलिस कर्मी बताकर बोला कि वह कंट्रोल रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे देख रहा था और वह इन बच्चों को कंट्रोल रूम मेले में ले जा रहा है, इस पर वह लोग भी उस युवक के साथ चल दिए। मेले में कुछ दूर चलने के बाद पुलिस वर्दी पहने युवक भीख मांगने वाले सभी बच्चों को भगाने लगा। इस पर आशंका होने पर संस्था के लोगों ने उसे पकड़ लिया ओर पुलिस कंट्रोल रूम ले गए। थाना नवाबाद प्रभारी ने मुक़दमा दर्ज कर पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने ने अपना नाम आसिफ खान निवासी सिविल लाइन बताया l आरोपी को न्यायिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है l
