
सनशाइन क्लब झाँसी के तत्वावधान में पूर्व अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल की अध्यक्षता , सेवा निवृत संयुक्त निदेशक मत्स्य संजय कुमार शुक्ला व संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व देवेन्द्र जड़िया के कार्यक्रम संयोजन में आज सरस्वती विद्या मंदिर नारायण बाग में बच्चों को उनके स्कूल यूनिफॉर्म के शूज उपलब्ध कराए गए, साथ ही दो बालिकाओं की छह माह की फीस भी जमा की गई l
कार्यक्रम के प्रारम्भ में भारत माता की तस्वीर के समक्ष पुष्पार्चन करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्देमातरम् के सानिध्य किए गया तदोपरान्त सनशाइन क्लब व्यक्तिव विकास एवं सामाजिक संगठन के बारे में उसके उद्देश्यों की जानकारी सभी के समक्ष रखी गई l
जिन बच्चों के शूज फट गए थे उनको यूनिफॉर्म के शूज वितरित किए गए साथ ही दो बालिकाओं आयुषी एवं मुस्कान की छह छह माह की स्कूल फीस भी जमा करायी।
इस अवसर पर प्रत्यूष त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अरुणा दुबे व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने आवश्यक सहयोग दिया।
सभी के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र जड़िया ने व्यक्त किया।
