

झाँसी में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के चलते आज थाना नवाबाद पुलिस द्वारा 07 शातिर वाहन चोर 1- अभय राजा उर्फ मोगली वाल्मीकि पुत्र महेन्द्र वाल्मीकि उम्र करीब 19 वर्ष निवासी विजय नगर हसारी थाना प्रेमनगर जिला झासी 2- रविन्द्र पाल पुत्र रमेश पाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पाल कालोनी थाना सीपरी बाजार झासी 3- अजय खटीक पुत्र मनोज खटीक उम्र करीब 18 वर्ष निवासी जेडीए कालोनी थाना नवाबाद जिला झांसी 4- जयपाल तर्फ मोन पाल पत्र सर्वपाल उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम अचौसा थाना एस्च जिला झांसी 5 -सोमिल चौधरी पुत्र प्रसाद चौधरी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम अचौसा थाना एत्व जिला झासी 6- मनोहर परिहार पत्र हजरत परिहार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी रामसती आश्रम ग्राम आउर थाना करेरा जिला शिवपुरी म०प्र०- व एक बाल अपचारी उम्र करीब 14 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिले व दुकान से चोरी किया गया सिलेन्डर व रूपया बरामद किया गया।
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि थाना नवाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोछाभावर में मुहल्ला तालाबपुरा के पास तालाब की पुलिया के नीचे झाड़ियों के पास चौकी क्षेत्र विश्व विद्यालय थाना नवाबाद से 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी की कुल 11 मोटर साइकिल वाहन, एक सिलेन्डर व 2900/- रूपया व एक तमन्चा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर, 1 तमन्चा 12 बोर व 1 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण व बाल अपचारी उपरोक्त से बरामद की गई मोटरसाइकिलों व अन्य माल के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब इन गाड़ियों को हमने झाँसी शहर के विभिन्न स्थानों से चुराया है जिन्हें हम चुराकर एक स्थान पर एकत्रित कर लेते थे व जिनकी निगरानी हम लोगों द्वारा बारी बारी से की जाती थी l जब काफी मोटरसाइकिल चोरी कर लेते हैं तब हम उन्हें किसी से बात कर बिक्री कर देते थे आज हमने एक अन्जान व्यक्ति से रात्रि में मोटरसाइकिल बेचने की बात की थी बेचने के उद्देश्य से हमने यह मोटरसाइकले जमा की थीं किन्तु पुलिस द्वारा आज हमें पकड़ लिया गया है, सिलेण्डर व रूपयों को भी हम लोगों ने 13/14 जनवरी 2026 को स्टेट बैंक यूनिर्वसिटी के पास में एक चाय के खोखे से चुराया था ।
बरामद मोटर साइकिल व माल का विवरण –
1 मो०सा० हीरो स्पेलण्डर प्रो रंग काला रजि०म०- एमपी 32 एमडी 7133 चेचिस नं0-MBLHA10BFFHD72674
2- हीरो एचएफ डीलक्स रंग काला रजिएन०- यूपी 93 बीएफ 3389 चेचिस नं0 MBLHAR209J9M07510
3- होंडा साइन रंग काला रजि०न०- यूपी 93 एच 9374 चेचिस न०- ME4JC36JFD7481207
4- हीरो एचएफ डील्कस रंग काला व लाल चेचिस नं0- MBLHA11AZG9M08665
5- हीरो एचएफ डीलक्स रग सलेटी रजि०नए- यूपी 95 एल 6555 चेचिस नं0-MBLHAR209H9G03170
6- लाल रंग की महिन्द्रा CENTURO चेचिस न- MCDLG1B…. F18293 जिसके चेचिस नं0 के अंक 8,9,10 व 11 स्पष्ट दिखायी नहीं पठ रहे है।
7- बजाज सीटी 100 रजि०न०- यूपी 77 आर 4013 चेचिस नं0 MD2A18Z3FPB07375
8- पीले रंग की टीवीएस अपाचे जिसका चेचिस नं0 MD634LE5582K 652 जिसके चेचिस नं0 के 13 व 14 नम्बर स्पष्ट दिखायी नही पठ रहे है।
9- होण्डा ट्रिगर सफेद रंग जिसका रजि०नं० एमपी 07 एमवी 5382 चेचिस नं0 ME4KC192GE8016975 है।
10- हीरो स्पेलण्डर रंग लाल व काला जिसका रजि० नं० यूपी 93 बीवी 9678 चेचिस नंD MBLHAW120NHF30676
11- हीरो एचएफ डीलक्स रजि० नं० यूपी 92 एजे 2423 चेचिस न0 MBLHAW134MGM02483
12- एक सिलेन्डर व 2900/- रूपया
13- एक तमन्चा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
14- एक तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर
15- एक ऑटो UP 93 CT 5771 ( चोरी की घटना में प्रयुक्त)
