
झाँसी में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, थाना मऊरानीपुर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुकगण अरूण कुमार पुत्र पूरनलाल कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सुहरगांव थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी, रितिक बीमार पुत्र छेदीलाल उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मुहल्ला सिरमरपुरा रानीपुर थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी, विवेक पुत्र रमेशचन्द्र अहिरवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मुहल्ला सिरधरपुरा रानीपुर थाना मऊरानीपुर जिला झाँसी को पुलिस मुठभेड़ में कालभैरव मन्दिर के पास जंगल में देवरीसिंहपुरा थानाक्षेत्र मजारानीपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की घटना से सम्बन्धित कुल 1,26,000 रुपये, सोने चांदी के जेवरात एवं अवैध असलहा कारतूस बरामद किया गया।
मुहल्ला देवरी रानीपुर थाना मऊरानीपुर में रात्रि के समय एक घर का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के जेवरात व नगद 90,000 चोरी कर लिए गए थे । उक्त घटना के संबंध में दिनांक 21.01.2026 लालता प्रसाद पुत्र स्व० परशुराम अहिरवार निवासी मुहल्ला देवरी रानीपुर, थाना मऊरानीपुर, जनपद झाँसी की तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज किया गया था ।
चोरों की गिरफ्तारी हेतु दो पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें रवाना किया गया, जो कंचनपुरा पुल के पास वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्तगण कालभैरव मंदिर के पास जंगल में देवरीसिहपुरा चोरी से प्राप्त जेवरात व रुपयों का बंटवारा करने की फिराक में हैं तथा उनके पास नाजायज असलहा भी है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कालभैरव मंदिर के पास देवरीसिहपुरा पहुंचने पर अभियुक्तगण द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया तथा एक अभियुक्त द्वारा हाथ में लिए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ आवश्यक कार्यवाही करते हुए मौके से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 1,26,000 रुपये, सोने चांदी के जेवरात एवं अवैध असलहा कारतूस बरामद किया गया।
