
महात्मा गांधी की जयंती पर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं जन सामान्य को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी प्रदान करने हेतु जन जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जन सामान्य जनों से अपील करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, नशे की हालत में वाहन बिल्कुल ना चलाएं, वाहन चलाते समय ओवर स्पीडिंग व स्टंट आदि बिल्कुल ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें, जीवन अमूल्य है सभी लोग यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें।
इस मौके पर उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जन सामान्य से यातायात नियमों का पालन किए जाने का सुझाव दिया।
एआरटीओ हेमचंद्र सिंह गौतम ने बताया कि प्रचार वाहन एवं बाइक रैली जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू होकर ईलाइट चौराहा,चित्रा चौराहा,बीकेडी चौराहा से होते हुए पुन: ईलाइट चौराहा होते हुए संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) में आकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी,एडीएम न्याय अरुण कुमार गौड़, हेमचन्द सिंह गौतम, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (प्रथम),डॉ सुजीत कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (द्वितीय) सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल यात्री/मालकर अधिकारी, संजय सिंह संभागीय निरीक्षक, अध्यक्ष, बस/ट्रक/ टैंपू यूनियन, सुश्री प्रगति शर्मा, अतुल अग्रवाल किलपन भी मौजूद रहे।
