
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झाँसी डॉ० शिशिर पुरी के आदेश पर डॉ० आशीष अग्निहोत्री उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी ने सांवरिया मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल एण्ड ट्राॅमा सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के अभिलेखों में कमी पाई गयी, जिसके संबंध में अभिलेखों को पूर्ण करने हेतु समयावधि निर्धारित करते हुए निर्देश दिये गये हैं। उक्त हॉस्पिटल के उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमाणपत्र में नाम गलत था। अतः विभाग द्वारा उक्त हॉस्पिटल को निर्देशित किया गया कि 7 दिन के अंदर अपना यू०पी०पी०सी०बी० प्रमाणपत्र सही करके सीएमओ कार्यायल में जमा करायें, तब तक सम्बन्धित अस्पताल के प्रबंधक से शपथपत्र जमा कराया गया है। यदि सम्बन्धित अस्पताल के प्रबंधक द्वारा 7 दिन के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा नहीं करेंगे तो अग्रिम विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
