
झाँसी के प्रसिद्ध मड़िया महादेव मंदिर प्रांगण में 12 फरवरी से पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है साथ ही 13 फरवरी से श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन से पधारे हरिवंश दास जी राम कथा का गायन करेंगे उक्त कार्यक्रम में अनेकों संत विशिष्ट जन सम्मिलित होंगे l
15 फरवरी को शिव बारात सुबह 10 बजे बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर मडिया महादेव मंदिर तक आएगी उक्त कार्यक्रम में सहभागिता हेतु संपूर्ण झाँसी का समाज आमंत्रित है, उक्त कार्यक्रम में कुछ अवांछित तत्वों द्वारा व्यवधान डालने का भी प्रयास किया गया है व किया जा रहा है जिसके संबंध में जिलाधिकारी झाँसी को अवगत करा दिया गया है, उनके द्वारा कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने का आश्वासन भी दिया गया है उक्त कार्यक्रम हिंदू समन्वय मंच हिंदू उत्सव महा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है यह जानकारी मंदिर के महंत रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक अंचल अड़जरिया ने दी, इस अवसर पर पंकज गुप्ता, मनमोहन गेंडा, नवीन गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी, रवि राय अर्जुन, अर्पित, दीपक, उमेश, छोटू कलप आदि उपस्थित रहेl
