
32 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी झाँसी में शिविर के आठवें दिन कैडेट्स ने देश सेवा का जज्वा रक्तदान करके दिखायाl
रक्तदान शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल अभय सिंह देव द्वारा किया गया, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी के डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा कैडेट्स की मेडिकल जाँच की गई सभी का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं वजन मापा गया l फिट पाए गए कैडेट्स ने रक्तदान कियाl
कैडेट्स का ड्रिल डिसिप्लिन भी अव्वल रहा, खेल संध्याकाल में आज बास्केट बाल का फाइनल मैच अल्फ़ा और चार्ली कम्पनी के बीच हुआ, जिसमें अल्फ़ा कम्पनी विजेता और चार्ली कंपनी उपविजेता रही l
एनसीसी बटालियन में सूबेदार मेजर सहित प्रशिक्षण दे रहे सभी इंस्ट्रक्टर, एनसीसी ऑफिसर्स, सी टी ओ ने कैडेट्स के बुलन्द हौसले की तारीफ की l
