
झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध थाना सीपरी बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर “होटल द क्राउन” के कमरा नम्बर-103 के अन्दर जुआ खेलने वाले 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया मौके से रूपये 7,11,220/-, 18 मोबाइल फोन एवं 7 ताश की गड्डी को बरामद किया l

“होटल द क्राउन” के कमरा नं0-103 में दबिश दी गयी तो कमरे के अन्दर 17 व्यक्ति ताश के पत्तो से जुआ खेलते पाये गये। जिनको हिरासत में लिया गयाl पूछताछ के दौरान जुआरियों ने बताया कि “होटल द क्राउन” का मालिक अजय यादव अपने होटल में बाहरी जुआरियों को कमरा देता है व उनको पैसा देकर जुआ खिलवाता है। मौके से विजय यादव पुत्र लाल सिंह यादव निवासी झाँसी, सचिन शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी दतिया, शेर सिंह पुत्र स्व० रोशन सिंह निवासी दतिया, जबर यादव पुत्र श्री रामकुमार यादव निवासी दतिया, धीरेन्द्र शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा निवासी दतिया, पवन चौरसिया पुत्र श्रीनिवास चौरसिया निवासी दतिया, संतोष कुशवाहा पुत्र रामसेवक कुशवाहा निवासी दतिया, पवन यादव पुत्र कल्याण यादव निवासी दतिया, हरदेश यादव पुत्र कप्तान सिंह यादव निवासी दतिया, अरून यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी दतिया, अंकित शर्मा पुत्र बृजेश शर्मा निवासी दतिया, राजेन्द्र पाल पुत्र सुन्दर पाल निवासी दतिया, हरिदास सोनी पुत्र बाबूराम सोनी निवासी दतिया, सौरभ यादव पुत्र भगत सिंह यादव, झाँसी, शैलेन्द्र यादव पुत्र मैथली शरण यादव निवासी दतिया, सुरेन्द्र यादव पुत्र पर्वत यादव निवासी दतिया, जफर पुत्र अब्दुल रहमान, जालौन को गिरफ़्तार किया गया l
एक वांछित अभियुक्त अजय यादव पुत्र लाल सिंह यादव की तलाश जारी है l
जुआरियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सीपरी बाजार विनोद कुमार मिश्र, उ. नि. निखिल कुमार चौकी प्रभारी मसीहागंज, उ. नि.चन्दन सरोज चौकी प्रभारी लहरगिर्द,उ. नि.दिलीप कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी, उ. नि.अनुराग शर्मा, उ. नि.सचिन मिश्रा, हे. का. अवधेश कुमार, का. पंकज चाहर, का. मुकेश कुमार, का. रामचरन, का. अनिल कुमार, का. पुष्पेन्द्र कुमार ने सफलता प्राप्त की l
