
झाँसी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा झांसी के निर्वाचित प्रतिनिधि मंडल, अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला मंत्री अभिषेक नीखरा एवं संप्रेक्षक सुमित नाहर ने झाँसी मंडल के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड झाँसी रजनीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की मंडलायुक्त ने निर्वाचित प्रतिनिधि मंडल को भविष्य में कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी, जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिनिधि मंडल के साथ मासिक बैठक करने पर सहमति व्यक्त की।
