
एएनटीएफ झाँसी, बबीना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 70 किलो अवैध गांजे के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, गांजे की कीमत लगभग 35 लाख बताई जा रही है l पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को कार सहित गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विधान ट्रेडिंग कंपनी के पास घेराबंदी कर कार रोका। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कियाl
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवकुमार (निवासी सासनी, जनपद हाथरस) और वेताली (निवासी मालपुरा, जनपद आगरा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के आगरा, हाथरस, मथुरा सहित कई जिलों में सप्लाई करते थे।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विनय कुमार साहू, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, दीपांशु श्रीवास्तव, बलराम सिंह और गौतम कुमार सहित पूरी टीम शामिल रही।
