
झाँसी के थाना लहचूरा क्षेत्र, ग्राम बरौठा में कुछ दिन पहले अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पडे़ होने की सूचना पुलिस को मिली थी, महिला की शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा लगातार छानबीन की जा रही थी, थाना लहचूरा, स्वाट और सर्वेलांस टीम की नहर से गाँव बरौठा जाने वाले रोड पर हत्या में वांछित अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है l
एसपी ग्रामीण डाॅ अरविन्द कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना लहचूरा क्षेत्र, ग्राम बरौठा में कुछ दिन पहले अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पडे़ होने की सूचना पुलिस को मिली थी, महिला की शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा लगातार छानबीन की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मालूम पड़ा कि ग्राम बरौठा का रहने वाला चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल गुडगाँव में रह रही नीलू देवी और उसके तीन वर्षीय लड़के कृष्णा को अपने साथ गाँव लाया था l मृतका नीलू देवी अपने पति के पास वापिस जाना चाहती थी, जिस कारण उसका चतुर्भुज से विवाद हो गया, विवाद के दौरान ही चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल ने कुल्हाड़ी से वार कर नीलू देवी की हत्या कर दी और बच्चे कृष्णा के रोने चिल्लाने पर उसकी भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी l महिला के शव को गिट्टी की आड़ में फेंक दिया और कृष्णा के शव को खेत में रखे भूसे में गाड़ कर आग लगाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया l
कल रात थाना लहचूरा, स्वाट और सर्वेलांस टीम की नहर से गाँव बरौठा जाने वाले रोड पर हत्या में वांछित अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया हैl
